लम्बे समय तक दुनिया भर के विभिन्न व्यवसाइयों और उच्च पदासीनो के हाथो की शोभा बढ़ाने के बाद, ब्लैकबेरी अब युवाओं के बीच अपनी पहुँच बना रहा है। इस स्मार्टफोन की आकृति और सुविधाएं हैं ही ऐसी कि ये युवाओं को प्रथम दृष्टया आकर्षित लेती हैं। ब्लैकबेरी के निर्माताओं ने युवा शक्ति को अपने उत्पादों की ओर आकर्षित करने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा दी थी। हाल ही में इस सुप्रसिद्ध स्मार्टफोन कंपनी ने अपने नए ब्लैकबेरी 10 स्मार्टफोन को भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप बनाने की घोषणा की है। हालाँकि, भारतीय बाजारों में ब्लैकबेरी 10 का अंतर्राष्ट्रीय संस्करण भी उपलब्ध होगा।
ज़ाहिर सी बात है कि कंपनी अब अपनी पैठ अब आम भारतीयों तक बनाना चाहती है। ब्लैकबेरी 10 के भारतीय संस्करण के लिए, कंपनी के कोच्ची स्थित कार्यालय में भारत और विश्व के विभिन्न हिस्सों से आये एप्लीकेशन बनाने वाले पेशेवर जुटे हुए हैं। कम्पनी इसके लिए इन पेशेवरों को प्रति सफल विकसित एप्लीकेशन के लिए $10,000 (करीब रुपए 5.5 लाख) देगी। गौरतलब है कि ब्लैकबेरी, अपने उपभोक्ताओं के लिए, एप्पल आई फोन (iphone) के बाद सबसे ज्यादा एप्लीकेशन प्रस्तुत करती है। कंपनी का ये भी कहना है कि उसके इस संस्करण के अधिकांश एप्लीकेशन या तो नि:शुल्क या फिर अत्यंत सस्ती दरो पर उपलब्ध होंगे।
ब्लैकबेरी ने पूरी तैयारी के साथ आम भारतीय तक पहुचने के लिए कमर कस ली है। जल्द ही बाज़ार में आने वाले ब्लैकबेरी 10 में योगा, रसोई-शिक्षा, गीतासार, हिंदी शब्दकोष जैसे कई पसंदीदा भारतीय एप्लीकेशनओं की पेशकश की जाने वाली है। बाज़ार के जानकारों की अगर मानें तो ब्लैकबेरी का नया संस्करण काफी सफल रहेगा और लोगों द्वारा इसे काफी पसंद भी किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment